Type Here to Get Search Results !

राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा सट्टा खेलते दो आरोपी किए गिरफ्तार, गिरोह के कुल 08 सदस्यों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही

 *ऑनलाईन सट्टे के विरूद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*



*आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टे के संगठित गिरोह का पर्दाफास*


राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा सट्टा खेलते दो आरोपी किए गिरफ्तार, गिरोह के कुल 08 सदस्यों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही


*आरोपियों से बरामद मोबाईलों में मिला सट्टे के करीबन 23 लाख के ऑनालाईन ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा आदि अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु इन गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, तस्‍करों, कारोबारियों आदि के विरूद्ध निरंतर सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ थाना तथा विशेष टीम द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे एक संगठित गिरोह का पर्दाफास किया गया है । जिसमें पुलिस ने दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 02 मई 2026 की रात में पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम आवन में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है ।


               पुलिस ने उक्त सूचना को गंभीरता से लिया और तुरंत जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम कार्यवाही हेतु रवाना हुई । पुलिस टीम द्वारा बिना कोई देरी किए तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, जहां पर एक संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल फोन पर गतिविधियां करते हुए दिखाई दिया, पुलिस फोर्स द्वारा तत्परता दिखाते हुए उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम कमलेश पुत्र स्व. नन्नूलाल साहू उम्र 41 साल निवासी ग्राम आवन थाना राघौगढ़ जिला गुना का बताया । पुलिस द्वारा उसके मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें ऑनलाइन सट्टा वेबसाइट्स एवं आईडी संचालित होना पाया गया । पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि आईपीएल क्रिकेट मैचों पर सट्टा खेलने-खिलाने का उनका एक संगठित गिरोह है, गिरोह में उसके ऊपर एवं नीचे कुल 08 लोग सक्रिय हैं । जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी अपने ऊपर के लोगों से सट्टा आईडी लेकर नीचे वाले लोगों आईडी उपलब्ध कराकर सट्टा खिलाने का कार्य कर रहा था । सट्टा खेलने-खिलाने के इस गिरोह में अन्य 07 लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिन्हें भी आरोपी नामजद कर जिनकी तलाश शुरू की गई और कुछ ही समय बाद साडा कॉलोनी हाईवे ब्रिज के नीचे ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए गिरोह के एक और सदस्य आरोपी शक्ति पुत्र रामप्रसाद जाटव निवासी साडा कॉलोनी राघौगढ़ को और धरदबोच लिया गया । पुलिस ने दोंनो आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाईल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच करने पर उनमें सट्टे के करीबन 23 लाख रूपये के ऑनलाईन ट्रांजेक्शन का रिकॉर्ड मिला है, प्रकरण में अभी जांच जारी है ।


              ऑनलाईन क्रिकेट मैचों पर सट्टा संचालित कर रहे गिरोह के सभी आठों सदस्यों के विरूद्ध राघौगढ़ थाने में अप.क्र. 98/26 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । इस प्रकार गुना पुलिस की सूझबूझ, सतत तकनीकी जांच एवं त्वरित कार्यवाही के परिणामस्वरूप एक बड़े और संगठित ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश हुआ है ।


               गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि ऑनलाइन सट्टा एवं अवैध गतिविधियों से दूर रहें, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें । गुना पुलिस की यह कार्यवाही जिले में अवैध सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध एक सशक्त संदेश है कि कानून का उल्लंघन करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।


               ऑनलाईन सट्टे के विरुद्ध गुना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में डीएसपी श्री आनंद राय के नेतृत्व में राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, सउनि सीताराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक दामोदर धाकड़, आरक्षक सुनील धाकड़, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक पपेन्द्र रावत, आरक्षक लक्ष्मण भारती, आरक्षक सुरेश पटेलिया एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप भदौरिया, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक आदित्य सिंह कौरव, आरक्षक भूपेंद्र खटीक एवं आरक्षक अभय रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.