म्याना थाना पुलिस ने विद्युत अधिनियम के 06 वर्ष पुराने प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों एवं विभिन्न न्यायालयों से जारी वारंटों की तामीली हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस द्वारा विद्युत अधिनियम के 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में विद्युत विभाग द्वारा पहलवान शिकारी निवासी ग्राम शेरपुर थाना म्याना के विरूद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135(क) के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में आरोपी पहलवान शिकारी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 139/19 में आरोपी पहलवान शिकारी की गिरफ्तारी हेतु स्थाई वारंट जारी किया गया था, जो तामीली हेतु म्याना थाने पर प्राप्त हुआ था ।
म्याना थाना पुलिस द्वारा उक्त वारंट की तामील के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे थे । इसी क्रम में आज दिनांक 11 जून 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर म्याना थाना क्षेत्र की ऊमरी चौकी पुलिस द्वारा तत्पर एवं रणनीतिक कार्यवाही कर प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटी पहलवान पुत्र हरनाम शिकारी उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम शेरपुर थाना म्याना जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां अग्रिम न्यायिक प्रक्रिया संपादित की गई ।
म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, प्रधान आरक्षक अशोक गुर्जर, प्रधान आरक्षक सुजीत सिकरवार, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक सुनील कुशवाह का विशेष योगदान रहा है ।
