Type Here to Get Search Results !

जिले में खाद वितरण एवं ई-टोकन व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण सूचना

 जिले में खाद वितरण एवं ई-टोकन व्यवस्था संबंधी महत्वपूर्ण सूचना



गुना 

उप संचालक क़ृषि श्री संजीव शर्मा ने बताया कि जिले में ई-विकास पोर्टल पर आज दिनांक तक 63177 कृषक पंजीकृत हैं जिसमें से 26022 कृषको द्वारा ई-टोकन से खाद का उठाव कर लिया गया हैं। जिले में यूरिया - 11784 मे.टन, टी.एस.पी. 459 मे.टन, एस.एस.पी. 3553 मे.टन, एन.पी.के. -3257 मे.टन एवं एमओपी 99 मे.टन कृषको को वितरण हेतु उपलब्ध हैं। जिले में यूरिया-12407 मे.टन, टी.एस.पी.-4140 मे.टन, एस.एस.पी. - 2379 मे.टन, एन.पी.के.- 7686 मे.टन एवं एमओपी 36 मे.टन खाद का वितरण ई-विकास प्रणाली के माध्यम से कृषको को किया जा चुका हैं।


सभी किसान भाईयो से निवेदन है कि जो कृषक जिस सहकारी समिति के सदस्‍य है उसी सहकारी समिति के टोकन द्वारा खाद प्राप्‍त कर सकते है अन्‍य कृषक टोकन बुक करते समय ध्‍यान दे की गैर समिति सदस्‍यो को किसी भी समिति द्वारा खाद ही दिया जाएगा इसलिए किसी भी समिति का टोकन बुक ना करते हुए डबल लॉक केनद्रो, एमपी एग्रो, या निजी डीलर का विकल्‍प चयन करे अन्‍यथा आपका ई-टोकन अमान्‍य हो जायेगा।


जिले में कृषि विभाग के मैदानी अमले द्वारा कृषको को डीएपी के स्थान पर एनपीके एवं नैनो उर्वरको का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही हैं। जिले में डबल लॉक केन्द्र के 500-500 टोकन तथा निजी उर्वरक विक्रेता, एम.पी.एग्रो. एवं 86 सहकारी समितियों पर 200-200 टोकन जारी किये जा रहे हैं। आज दिनांक 11.06.2026 तक 66 सहकारी समितियों में यूरिया एवं एनपीके खाद पहुंच चुका है जो सहकारी समितियों के सदस्यो को विक्रय हेतु उपलब्ध रहेगा। 

कृषक भाई फसल की बोनी हेतु डीएपी के स्थान पर एनपीके (10:26:26, 12:12:16, 20:20:0:13) उर्वरको का उपयोग अधिक प्रभावी हैं एव कृषक अपनी फसलो में समय से नैनो उर्वरको का प्रयोग भी कर सकते हैं। जो आसानी से उपलब्ध होने के साथ ही दानेदार यूरिया के समान ही प्रभावी है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.