पीली कोठी वाले बाबा का 76वां सालाना उर्स आज से।
संदली चादर के साथ होगी तीन दिवसीय उर्स की शुरुआत।
मीलाद शरीफ के बाद होगा अज़ीमुश्शान मुशायरा।
Sagar -
सर्वधर्म कौमी एकता के प्रतीक क़ुतुब हजरत सैयद दाऊद मक्की चिश्ती साबरी रहमतुल्लाह अलैह पीली कोठी वाले बाबा के 76वें तीन दिवसीय सालाना उर्स की शुरुआत आज 15 मई शुक्रवार से संदली चादर के साथ होगी।दरगाह शरीफ पीली कोठी उर्स कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली ने बताया कि संदली चादर आज शुक्रवार शाम 5.30 बजे तहसीली स्थित स्व.मदन बाबा के निवास से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई दरगाह शरीफ पीली कोठी पर पेश की जाएगी।उन्होंने बताया कि बाद नमाज ईशा मीलाद शरीफ होंगी और रात्रि 11:00 बजे से अज़ीमुश्शान मुशायरे का प्रोग्राम होगा,जिसमें देश के मशहूर शायर अपने कलाम पेश करेंगे,साथ ही जबलपुर की प्रसिद्ध पार्टी विशेष प्रस्तुति देगी।सलाना उर्स के दूसरे दिन 16 मई शनिवार को रात्रि 9:00 बजे कव्वाली प्रोग्राम के उद्घाटन उपरांत तमाम रात मशहूर कव्वाल जुनैद सुल्तानी कव्वाल पार्टी एवं असद निशहत साबरी कव्वाल पार्टी के बीच कव्वालियों का मुकाबला होगा। वहीं 17 मई, रविवार की रात मशहूर कव्वाल चाँद कादरी कव्वाल पार्टी एवं शब्बीर सदाकत साबरी कव्वाल पार्टी के बीच कव्वालीयों का मुकाबला होगा।बाबा के उर्स में दूर-दूर से श्रद्धालु एवं जायरीन अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं। उर्स आयोजन को लेकर उर्स कमेटी द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। इसमें दरगाह सजावट,बाजार व्यवस्था,स्टेज व्यवस्था,टेंट एवं साउंड,डेकोरेशन,देग-प्रसाद वितरण तथा साफ-सफाई व्यवस्था हेतु प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।उर्स में सभी जायरीनों एवं श्रद्धालुओं से शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील दरगाह शरीफ पीली कोठी उर्स कमेटी के अध्यक्ष अरशद अली, सचिव अरशद अयूब, कोषाध्यक्ष शहबाज़ खान, सह सचिव सोनू मलिक,उमर सौदागर, जानिसार राफे,आसिफ खान, शाहरुख खान, ईशान खान,लक्ष्मी केशरवानी, राजू बेगी,शैलेंद्र यादव, बाबू मिस्त्री,देव यादव, शमीम अहमद,वसीम खान, वसीम कुरैशी,नफीस खान,अली मुस्तफा, अर्पित खटीक,अकरम खान,नीरज जैन,सोहेल खान एवं जावेद खान सोनू आदि ने की है।
