Type Here to Get Search Results !

सीमित संसाधन, बड़ा परिणाम: जिले के बच्चों को मिला निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण उपचार

 सीमित संसाधन, बड़ा परिणाम: जिले के बच्चों को मिला निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण उपचार


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के तहत जिले में जन्म से 18 वर्ष तक के समस्त बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण प्रतिवर्ष समस्त शासकीय स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में किया जा रहा है।

आरबीएसके टीम में कुल 4 सदस्य, पुरुष आयुष मेडिकल ऑफिसर, महिला मेडिकल ऑफिसर, एएनएम एवं फार्मासिस्ट शामिल होते हैं। जिले में केवल 13 आयुष मेडिकल ऑफिसर उपलब्ध हैं, जो पूरे जिले की 12 टीमों की जिम्मेदारी संभालते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन कर रहे हैं।

जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक (आरबीएसके) श्रीमती विनीता सोनी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025–26 में सीमित संसाधनों के बावजूद टीम द्वारा उत्कृष्ट कार्य करते हुए लगभग 1,73,584 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से ग्रसित लगभग 50 हजार बच्चों को आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।

इस अवधि में 103 बच्चों में गंभीर बीमारियाँ जैसे हृदय रोग, जन्मजात श्रवण दोष, स्पाइना बिफिडा, कान में मवाद का आना,जन्मजात मोतियाबिंद पाई गईं, जिनका ऑपरेशन शासन द्वारा चिन्हित इंदौर, भोपाल एवं मुंबई के निजी अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेजों में कराया गया। इन उपचारों पर शासन द्वारा लगभग 55 लाख रुपये का व्यय किया गया।

इसके अतिरिक्त कटे-फटे होंठ, टेढ़े-मेढ़े पैर, हाइड्रोसिल, हर्निया, डेंटल, टंग टाई एवं अन्य जन्मजात रोगों से ग्रसित लगभग 300 बच्चों के ऑपरेशन जिला चिकित्सालय एवं एनजीओ के सहयोग से और आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत कराए गए। इस प्रकार कार्यक्रम के माध्यम से जिले के लगभग 469 बच्चों को गंभीर बीमारियों एवं जन्मजात विकृतियों से मुक्ति दिलाकर स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर किया गया।

कार्यक्रम की विशेषता यह है कि आयुष्मान कार्ड के बिना भी जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को चिन्हित बीमारियों का पूर्णतः निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाता है। कार्यक्रम अंतर्गत जिले के विकासखंडों और अर्बन में डॉ. रवि सोनी,डॉ लोकेंद्र कुशवाह (आरोन),डॉ प्रमिला श्रीवास्तव,डॉ नीरज रघुवंशी(भदौरा), डॉ नीरज भदौरिया,डॉ चंद्रमोहन चंदेल(बमौरी), डॉ. वासुदेव मीणा,डॉ महेंद्र कुशवाह (राघौगढ़) डॉ प्रीति पांडेय,डॉ.ज्योति मीणा,डॉ अमित जायसवाल, रिंकू निगवाल (बीनगंज) डॉ निकिता सोनी,डॉ अरुण रघुवंशी (गुना अर्बन) में कार्यरत है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.