Type Here to Get Search Results !

मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद सदस्‍यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न

 मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद सदस्‍यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न



गुना 


दिनांक 12 मई 2026 को मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के सदस्यों के मतदान हेतु श्री डालचंद द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड गुना को निर्वाचन अधिकारी जिला मुख्यालय गुना, श्री बुदे सिंह सोलंकी, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड, आरोन को निर्वाचन अधिकारी तहसील आरोन, श्री संजीव पिपलादिया, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड राघौगढ़ को निर्वाचन अधिकारी तहसील राघौगढ, श्री संदीप कुमार पाटिल, जिला न्यायाधीश चांचौडा के अतिरिक्त न्यायाधीश को निर्वाचन अधिकारी तहसील चांचौडा नियुक्त किया गया था।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी विशेष न्यायाधीश गुना श्री आर.के. जैन ने बताया है कि जिला मुख्यालय गुना में 12 मतदान बूथ बनाए गए, मतदाताओं के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई, आकस्मिक स्थिति हेतु चिकित्सा दल भी गठित किया गया, गुना मुख्यालय पर मतदाताओं की संख्या 718, तहसील आरोन में मतदाताओं की संख्या 52, तहसील चांचौडा में मतदाताओं की संख्या 71 और तहसील राघौगढ़ में मतदाताओं की संख्या 90 थी, जिनमें से गुना मुख्यालय पर 504, तहसील आरोन में 40, तहसील चांचौडा में 58 और तहसील राघौगढ़ में 70 मतदाता अधिवक्ताओं ने मतदान किया। इस प्रकार गुना में करीब 70 प्रतिशत, आरोन में 77 प्रतिशत, चांचौडा में 82 प्रतिशत तथा राघौगढ़ में करीब 78 प्रतिशत मतदान रहा।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री आर.के. जैन ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश गुना श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण रही। मतदान प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होकर सांय 5 बजे तक चला। चुनाव प्रक्रिया के निर्विघ्न रूप से संपादन में पुलिस प्रशासन स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका प्रशासन, विद्युत विभाग सहित न्यायालयीन कर्मचारियों का भी पूरा सहयोग रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.