Type Here to Get Search Results !

13वें जयस स्थापना दिवस पर बड़वानी में उमड़ा आदिवासी युवा जनसैलाब

13वें जयस स्थापना दिवस पर बड़वानी में उमड़ा आदिवासी युवा जनसैलाब







बडबानी -जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) के 13वें स्थापना दिवस के अवसर पर 16 मई 2026 को मध्यप्रदेश के बड़वानी में भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सहित राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में आदिवासी युवा शामिल हुए।


बड़वानी से शुरू हुई “पीली क्रांति” आज देश के कई राज्यों में आदिवासी युवाओं के बीच एक मजबूत सामाजिक आंदोलन के रूप में पहचान बना चुकी है। जयस संगठन लगातार संविधान के दायरे में रहकर जल, जंगल, जमीन और आदिवासी समाज के हक-अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है।


कार्यक्रम में जयस के राष्ट्रीय संस्थापक विक्रम अछालिया जी, प्रदेश अध्यक्ष भीम सिंह गिरवाल जी, राष्ट्रीय प्रभारी सीमा वास्कल जी सहित जयस के अनेक जांबाज साथी उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने संगठन की एकता, संघर्ष और सामाजिक चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया।


ग्वालियर संभाग से जयस संभाग अध्यक्ष राकेश कुमार भील अपने युवा साथियों के साथ स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने बड़वानी पहुंचे। उनके साथ जयस संभाग सचिव हेमराज सहारिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राघौगढ़ एवं जिला संयोजक मर्दन सिंह भील, पारसोलिया पूर्व सरपंच, जयस जिला प्रवक्ता गुना मलखान सिंह भील, तथा आरोन प्रभारी रणजीत भील भी उपस्थित रहे।


जयस संभाग अध्यक्ष राकेश कुमार भील ने कहा कि बड़वानी से जलाई गई एक छोटी सी चिंगारी आज कई राज्यों में ज्वालामुखी का रूप ले चुकी है। जयस की विचारधारा से प्रेरित होकर युवा अपने अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ग्वालियर संभाग में जयस संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत किया जाएगा तथा आदिवासी समाज के हक-अधिकारों के लिए निरंतर संघर्ष जारी रहेगा।


जयस जिला संयोजक मर्दन सिंह भील ने कहा कि 5वीं और 6वीं अनुसूची सहित आदिवासी समाज के अधिकारों के प्रति युवाओं में जागरूकता लाने का कार्य जयस ने किया है। संगठन ने समाज को अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाना और संघर्ष करना सिखाया है।


कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवाओं ने संगठन की मजबूती, समाज की एकता और संविधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.