Type Here to Get Search Results !

डण्डा से वार कर मां की हत्या करने का आरोपी पुत्र जेल दाखिल

 डण्डा से वार कर मां की हत्या करने का आरोपी पुत्र जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - घरेलू विवाद एवं खाना नहीं बनाने की बात पर आक्रोशित होकर डण्डे से कई जगहों पर लगातार हमला कर हत्या की घटना को अंजाम देने के आरोपी कलियुगी पुत्र को चौकी जेवरा सिरसा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                               इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उमनि विजय अग्रवाल ने बताया गत दिवस 16 मई को प्रार्थी मनीष पटेल द्वारा चौकी में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि उसकी बुआ सरस्वती पटेल की किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठोस वस्तु से मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर मर्ग इंटिमेशन कायम कर जांच में लिया गया। जांच के दौरान मृतिका के पुत्र अश्वनी पटेल से पूछताछ की गई , जिस पर आरोपी द्वारा अपनी मां की हत्या करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने बताया कि उसकी मां द्वारा खाना नहीं बनाने की बात से नाराज होकर पास में रखे डंडे से सिर , माथा , दोनों हाथ एवं छाती तथा पेट में लगातार हमला किया , जिससे उसकी मृत्यु हो गई। मृतिका का चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर द्वारा जारी शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में कई स्थानों पर गंभीर चोट लगने से मृत्यु होना लेख किया गया। मामले में आरोपी अश्वनी पटेल के विरुद्ध धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से चौकी जेवरा सिरसा (थाना पुलगांव)  ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना पुलगांव एवं चौकी जेवरा सिरसा पुलिस स्टॉफ की त्वरित कार्यवाही  एवं विवेचना में संलग्न पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


गिरफ्तार आरोपी -


अश्वनी पटेल


जप्त सामाग्री -


घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डण्डा।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि घरेलू विवाद अथवा तनाव की स्थिति में कानून अपने हाथ में ना लें तथा किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.