Type Here to Get Search Results !

सीएचसी बीनागंज में विश्व क्षय दिवस मनाया गया


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीनागंज में टीबी रोगियों हेतु जागरूकता एवं पोषण सहयोग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी रोगियों को फूड बास्केट वितरित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार के संबंध में डॉ. राजेश कुमार पुष्पक, बीएमओ बीनागंज द्वारा विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक विशाल प्रजापति द्वारा निक्षय मित्रों के निर्माण तथा टीबी रोगियों को नियमित रूप से फूड बास्केट उपलब्ध कराने हेतु सतत समन्वय किया जा रहा है। वक्ताओं ने बताया कि टीबी के सफल उपचार में दवाओं के साथ-साथ पोषण की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई। कार्यक्रम में जितेन्द्र सेन, बीपीएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं स्टाफ उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.