दिनांक 06 अप्रैल को विभिन्न क्षेत्रों का विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित
गुना
सहायक प्रबंधक शहर विद्युत वितरण कंपनी लिमि. द्वारा दी गई जानकारी अनुसार गुना शहर 11 केव्ही इण्स्ट्रीयल एवं कुशमौदा पर मेंटनेंस कार्य एवं 5 प्रतिशत सुपर विजन कार्य होने से दिनांक 06 अप्रैल 2026 को सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक पुराना औधोगिक क्षेत्र, विध्यांनचल कॉलोनी, बलवंत नगर, विकास नगर, शुक्ला कॉलोनी, खेडापति कॉलोनी, एवन कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, महावीरपुरा, कस्तुरवा नगर, पोरवाल कॉलोनी एवं मारूति शोरूम आदि क्षेत्र का विद्युत प्रवाह बाधित रहेगा। उक्त विद्युत कटौती समयावधि को आवश्यकतानुसार घटाया अथवा बढा़या भी जा सकता है।
