*पुलिस अधीक्षक गुना के निर्देशन में गुना पुलिस का वारंटी धरपकड अभियान निरंतर जारी*
केंट थाना पुलिस ने चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा चेक बाउंस के एक प्रकरण में लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 960/24 धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी हरिशंकर पुत्र मुन्नालाल ढीमर निवासी सैय्यदपुरा कैंट, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया था ।
उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी की केंट थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । इसी तलाश के दौरान आज गत दिनांक 12 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार वारंटी हरिशंकर पुत्र मुन्नालाल ढीमर उम्र 39 साल निवासी सैय्यदपुरा, थाना कैंट गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
केंट थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में सउनि गिर्राज जाटव, आरक्षक सचिन शर्मा एवं आरक्षक मनमोहन लोधी का विशेष योगदान रहा है ।
