Type Here to Get Search Results !

कांग्रेसजनों ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय संविधान की रक्षा करने की शपथ ली

 कांग्रेसजनों ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर भारतीय संविधान की रक्षा करने की शपथ ली।



बाबा साहेब के विचारों और भारतीय 

संविधान के मूल्यों को आत्मसात करें  ...........सुरेन्द्र चौधरी 


संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग शहर सागर के तत्वाधान में कांग्रेसजनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की राष्ट्रीय सलाहकार परिषद के सदस्य व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के मुख्य आतिथ्य में भगवानगंज स्थित बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ माल्यार्पण कर उनका पुण्य स्मरण करते हुये भारतीय संविधान की रक्षा करने की शपथ ली तथा देश के प्रति डॉ.अम्बेडकर साहब के योगदान और संविधान पर संक्षिप्त वृतांत रेखांकित कर उनके द्वारा बनाये संविधान और उनके सिद्वांतों का अनुसरण करने का संकल्प लिया। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बाबा साहेब डॉ अम्बेडकर के विचारों और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान करते हुये सामाजिक समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में भारतीय संविधान की मूल भावना,समानता,स्वतंत्रता और भाईचारे को चुनौती दी जा रही है,ऐसे समय में हम सभी भारतीय संविधान की रक्षा का संकल्प लें। कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के शहर अध्यक्ष अरविंद बंटी पंथी ने कहा कि आज हम सभी यह संकल्प लें कि हम नफरत व अन्याय के खिलाफ और संविधान की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहेंगे।इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता राकेश राय,रमाकांत यादव,विजय साहू,सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे,सदर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रवि उमाहिया,मकरोनिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र कुर्मी,पूर्व सरपंच शरद राजा सेन,पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,पूर्व पार्षद भैयन पटैल,रवि सोनी, राशिद खान,लीलाधर सूर्यवंशी,हरिश्चंद्र सोनवार, राजा बुन्देला, आई एम खान,अबरार सौदागर,राजेश श्रीवास,साबिर मास्टर,धर्मेंद्र तोमर,पवन यादव, एड. रामकुमार योगी,रितेश रोहित एड.इंजी.सत्यम सिंह, श्रीदास रैकवार,नियाज अहमद,यूनुस खान,प्रेम अहिरवार, कन्नू कोरी,गंगाराम केमिया,राकेश अहिरवार,गुलाब अहिरवार,शेलेन्द्र अहिरवार,आनंद अहिरवार,पंकज बंसल, छोटू कोरी,कार्तिक बंसल,शान पठान,जितेंद्र अहिरवार,अंकुर यादव,प्रदीप यादव, रोहित यादव,परख शुक्ला,अन्नू घोषी,दीपेश शुक्ला,पंकज सोनी,लकी पंडा, धनीराम लाडिया,बसन्त अहिरवार आदि मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.