Type Here to Get Search Results !

थाना अभिलेखों, लंबित प्रकरणों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने रात्रि में राघौगढ़ थाने का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा*



थाना अभिलेखों, लंबित प्रकरणों एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश


               जिले में पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा गत दिनांक 20 अप्रेल 2026 की रात्रि में राघौगढ़ थाने का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालयीन व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन करते हुए पुलिस कार्यों की गुणवत्ता का मूल्यांकन किया ।


               निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रिकॉर्ड, अपराध पंजी, लंबित प्रकरणों, मालखाना एवं हवालात की स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया गया । उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, अपराधों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए ।


               श्रीमती वासल ने थाना स्टाफ को निर्देशित किया कि आमजन से संवाद को और अधिक सशक्त बनाया जाए तथा उनकी शिकायतों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाए । साथ ही रात्रि गश्त को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत निगरानी रखने एवं क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश भी दिए ।


               निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की स्वच्छता, अनुशासन एवं अभिलेखों के संधारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा एवं सजगता के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया एवं उत्तम कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों की सराहना भी की गई ।


                पुलिस अधीक्षक के इस औचक निरीक्षण से पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में सकारात्मक संदेश गया है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.