Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर ने की खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा, किसानों की सुविधा के निर्देश

 कलेक्टर ने की खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा, किसानों की सुविधा के निर्देश



गुना 


कलेक्टर परिसर में रविवार शाम 6 बजे कलेक्टर श्री किशोर कन्याल द्वारा उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता, समस्त डबल लॉक केंद्र प्रबंधकों एवं एम.पी. एग्रो प्रबंधकों की बैठक लेकर ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई।


बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसानों को प्रतिदिन जारी किए जा रहे टोकन के अनुसार सुगमता एवं व्यवस्थित रूप से खाद का वितरण सुनिश्चित किया जाए। सभी गोदाम प्रभारियों को केंद्रों पर पेयजल, छाया एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने कहा कि उर्वरक प्राप्त करने आने वाले वास्तविक किसानों की पहचान सुनिश्चित करने के बाद ही खाद का वितरण किया जाए। साथ ही सभी डबल लॉक केंद्रों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।


उन्होंने कहा कि सभी केंद्र सुबह समय पर खोले जाएं तथा किसानों के साथ सौम्य एवं सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। गर्मी के मौसम को देखते हुए किसानों के लिए पानी एवं शरबत आदि की व्यवस्था रखने के निर्देश भी दिए गए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.