Type Here to Get Search Results !

भुजरिया तालाब में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने किया श्रमदान, स्वच्छता एवं संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प

 भुजरिया तालाब में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने किया श्रमदान, स्वच्छता एवं संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प


गुना, 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज भुजरिया तालाब पर सामाजिक जनों के साथ मिलकर श्रमदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके उपरांत सभी उपस्थितजनों ने तालाब की स्वच्छता एवं संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लिया।

इसके बाद कलेक्टर श्री कन्याल सहित सभी लोगों ने सामूहिक रूप से श्रमदान करते हुए तालाब परिसर की साफ-सफाई की। इस अवसर पर तालाब की सुंदरता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कमल के बीज भी तालाब में छोड़े गए, ताकि भविष्य में पूरा तालाब कमल पुष्पों से आच्छादित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सामाजिक जनों ने यह घोषणा भी की कि भुजरिया तालाब पर नियमित रूप से संध्या आरती आयोजित की जाएगी तथा सभी नागरिक सामूहिक रूप से इसकी स्वच्छता एवं संरक्षण का निरंतर ध्यान रखेंगे।

इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, नागरिकगण एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.