Type Here to Get Search Results !

स्कूल चलें अभियान के तहत सोजना चक में लगी शिक्षा चौपाल

 स्कूल चलें अभियान के तहत सोजना चक में लगी शिक्षा चौपाल


गुना 

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित "स्कूल चलें अभियान" के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र के एसआरजी एवं डाइट व्याख्याता पं. तुलसीदास दुबे ने सोजना एवं सोजना चक के विद्यालयों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में विद्यार्थियों की कम उपस्थिति पाए जाने पर उन्होंने शिक्षकों से चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली।

इसके बाद ग्राम के मध्य नीम के चबूतरे पर पालकों, बच्चों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में "शिक्षा चौपाल" आयोजित की गई। चौपाल में श्री दुबे ने नियमित शिक्षा एवं विद्यालय आने के महत्व पर विस्तार से चर्चा की तथा ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान बताए।

संवाद के दौरान ग्रामीणों ने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का संकल्प लिया। साथ ही छह नए बच्चों का विद्यालय में प्रवेश भी कराया गया। विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों को "शिक्षा मित्र" के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई। प्रत्येक सदस्य को पांच-पांच बच्चों की निगरानी कर उन्हें समय पर विद्यालय भेजने का दायित्व दिया गया। ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने इस दायित्व का निर्वहन करने तथा शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.