Type Here to Get Search Results !

विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस पर जिला चिकित्सालय में शिविर आयोजित

 विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस पर जिला चिकित्सालय में शिविर आयोजित


गुना  

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 19 जून 2026 को विश्व सिकल सेल एनीमिया दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय के डीईआईसी (DEIC) भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सिकल सेल रोगियों का परीक्षण, उपचार एवं आवश्यक जांचें कराई गईं। इस अवसर पर सिकल सेल रोग के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्क्रीनिंग, निदान एवं उपचार के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। जिले में अब तक कुल 63,990 लोगों की सिकल सेल रोग के लिए स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें 272 जीन कैरियर तथा 18 सिकल सेल रोगी चिन्हित किए गए हैं। सभी चिन्हित रोगियों का नियमित उपचार जारी है। विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस शिविर में उपस्थित सभी रोगियों को हाइड्रोक्सी यूरिया तथा आयुर्वेदिक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।

कार्यक्रम में डॉ. सुनील दांगी, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं सिकल सेल नोडल अधिकारी, तथा आयुष विभाग से डॉ. अंकेश अग्रवाल एवं उनके सहयोगी श्री अशोक शर्मा उपस्थित रहे। उन्होंने सिकल सेल रोग की समय पर पहचान, नियमित उपचार एवं परामर्श के महत्व पर प्रकाश डाला।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.