ब्राह्मण परिचय सम्मेलन के 23 अगस्त तक निशुल्क पंजीयन होंगे,
योगेंद्र दीक्षित सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष बनें,
ग्वालियर, अभिनय मोरे।
सकल ब्राह्मण महासमिति के कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि 18 वां निशुल्क ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन , शिवपुरी में 6 सितंबर को श्री एस एन उपाध्याय जी के मुख्य संयोजत्क में किए जाएंगे। ग्वालियर में उनके पंजीयन ब्राह्मण रिश्ता केंद्र,भारद्वाज मेंशन, दौलतगंज, यूको बैंक के पास, सायंकाल 6:00 बजे से 7:30 बजे तक 23 अगस्त तक किए जाएंगे।
सकल ब्राह्मण महासमिति के कोषाध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित को सर्वसम्मति से मनोनीत कर संयुक्त अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण से भगवान श्री परशुराम जी मंदिर में कराया। उक्त निर्णय कोर कमेटी की बैठक में अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, संयुक्त अध्यक्ष गिरिराज गुरुजी, महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, संगठन मंत्री ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री, कार्यालय मंत्री देवेंद्र कुमार पाठक, महिला महामंत्री रचना गौड़ आदि उपस्थित थे। सबने कोषाध्यक्ष योगेंद्र दीक्षित जी को माल्यार्पण कर स्वागत किया।
