डाक विभाग को निजीकरण से बचाने एवं कर्मचारियों का शोषण रोकने के लिए भारतीय डाक कर्मचारी संघ गुना ने भोजन अवकाश में किया प्रदर्शन
*20,से 27 जुलाई तक काली पट्टी बांध कर जताया था विरोध*
*5 अगस्त को करेंगे 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल*
*18 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल*
गुना। भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के संभागीय अध्यक्ष सचेंद्र तिवारी ने बताया कि डाक विभाग की अस्मिता की रक्षा और डाक कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ द्वारा किया जा रहा हें | डाक विभाग को बर्बादी से बचने और विदेशी कंपनी "मैकेंजी" के इशारे पर किए जा रहे निजीकरण के प्रयासों का पुरजोर विरोध करने, तथा टारगेट के नाम पर डाक कर्मियों पर बनाए जा रहे अनुचित मानसिक दबाव के खिलाफ भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ लामबंद हो चुका है। चरणबद्ध आंदोलन के दुसरे चरण मे आज देशभर तरह गुना में भी अधीक्षक डाकघर कार्यालय गुना के बहार प्रदर्शन किया गया । देशहित में करेंगे काम, काम के लेंगे पुरे दाम, टारगेट के नाम पर शोषण बंद करो, भारत माता की जय, वन्दे मातरम आदि नारे प्रदर्शन में लगाये गये। साथ ही विभाग द्वारा टारगेट के नाम पर कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण रोकने की मांग पुरजोर तरीके से रखी गई । रेल डाक सेवा की शीघ्र बहाली, भ्रष्टाचार पर रोक, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग व विकेंद्रीकरण पर रोक, पुरानी डाक वितरण प्रणाली की बहाली, राष्ट्रीय श्रम दिवस की घोषणा आदि प्रमुख मांगे भी प्रदर्शन में दोहराई गई ।
आज के प्रदर्शन में ग्रुप सी के संभागीय सचिव केके भार्गव, ख़जांची गजेंद्र टांडेल, आलोक कटिहार, अर्पित श्रीवास्तव, ,आदर्श रघुवंशी, कु. राजनंदनी श्रीवास्तव, मुकेश पालिया, कु रुखसार बानो आदि डाक कर्मचारियों ने अपनी उपस्तिथि दर्ज कराई। आखिर में केके भार्गव संभागीय सचिव ने आभार जताया।
