Type Here to Get Search Results !

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु राजेश श्रीवास्तव को मिले सम्मान

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान हेतु राजेश श्रीवास्तव को मिले सम्मान




गुना, । मध्य प्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन, शाखा राघोगढ़-बमौरी के प्रबंधक तथा अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (दिल्ली पंजीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष  राजेश श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यों एवं बहुआयामी योगदान के लिए विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मानित किया गया है।


हाल ही में जिला प्रशासन गुना द्वारा आयोजित रबी विपणन वर्ष 2026-27 (गेहूं उपार्जन) में अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट गुना द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके कुशल नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता तथा उपार्जन कार्यों के सफल संचालन के लिए प्रदान किया गया।


इसके अतिरिक्त इंदौर में आयोजित नव उदय प्रकाशन के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षिक सम्मान समारोह-2026 में देशभर से चयनित प्रतिभाओं के बीच  राजेश श्रीवास्तव को गायन क्षेत्र में विशेष योगदान एवं उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए गायन सम्मान से अलंकृत किया गया। इस समारोह में साहित्य, गायन, नृत्य, कला एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लगभग 150 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।


श्री श्रीवास्तव की यह उपलब्धि न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और प्रतिभा का परिचायक है, बल्कि गुना जिले एवं कायस्थ समाज के लिए भी गौरव का विषय है। उनके इस सम्मान पर परिवारजनों, मित्रों, सहकर्मियों, सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी प्रशासनिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं से समाज का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.