Type Here to Get Search Results !

जिले में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक पदों की पूर्ति हेतु दावे- आपत्ति आमंत्रित

 जिले में विकासखण्ड अकादमिक समन्वयक एवं जनशिक्षक पदों की पूर्ति हेतु दावे- आपत्ति आमंत्रित


गुना 

समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिले में रिक्त बीएसी एवं सीएसी के पदों की पूर्ति हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र के निर्देशानुसार काउंसलिंग हेतु माध्यमिक शिक्षकों की वरिष्ठता सूची जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई है। जिसकी सूची बीआरसी, संकुल प्रभारी एवं जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी को भेजी गई है। साथ ही सूची बीआरसी, संकुल प्रभारी एवं जनशिक्षा केन्द्र प्रभारी के कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा कराई गई है, जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त सूची के आधार पर बीएसी एवं सीएसी के पदों की पूर्ति की कार्यवाही की जाना है, यदि किसी शिक्षक को सूची में कोई शिकायत है, तो ऐसे शिक्षक अपने दावे आपत्ति दिनांक 30 जुलाई 2026 तक मय साक्ष्य एवं सुसंगत अभिलेख के साथ, (जिसमें नियुक्ति आदेश, अध्यापक संवर्ग, शिक्षा संवर्ग में संबिलियन आदेश, पदौन्नति आदेश, स्थानांतरण आदेश एवं अन्य) बीआरसी कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। प्राप्त दाबे आपत्ति को बीआरसीसी दिनांक 31 जुलाई 2026 तक समय दोपहर 12:00 बजे तक जिला शिक्षा केन्द्र गुना में उपलब्ध करायेंगें। समय सीमा उपरांत / काउंसलिंग दिवस में किसी प्रकार की कोई दाबे आपत्ति मान्य नहीं होंगे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.