Type Here to Get Search Results !

एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत धीरपुर राम जानकी मंदिर पर हुआ पौधारोपण

 "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत धीरपुर राम जानकी मंदिर पर हुआ पौधारोपण


गुना 

राघौगढ में धीरपुर स्थित राम जानकी मंदिर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर म.प्र. जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक श्रीमती मंजूषा सोलोमन ने पौधारोपण की वैज्ञानिक विधि की जानकारी दी एवं रोपित पौधों की नियमित देखरेख करने की जिम्मेदारी उपस्थित कार्यकर्ताओं को सौंपी। ब्लॉक समन्वयक श्री लोकेंद्र सिंह लाखनोत ने लक्ष्य के अनुसार पौधारोपण कर उसकी जानकारी निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.