06 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद
गुना
प्रबंधक कैंट जोन मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, गुना द्वारा 33/11 केवी नानाखेड़ी सबस्टेशन पर विद्युत मेंटेनेंस कार्य होने से दिनांक 06 अगस्त 2026 को सुबह 12:00 बजे से दोपहर 5:00 बजे तक 11 केवी ईदगाह बाड़ी फीडर से जुड़े क्षेत्र कोल्हूपुरा, शिवाजी नगर, ईदगाह बाड़ी, संगम कॉलोनी, सिसौदिया कॉलोनी, न्यू सिटी कॉलोनी पार्ट-2, संत सुधा सागर कॉलोनी और कबीर की बाड़ी सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। मेंटेनेंस कार्य के अनुसार बिजली बंद रहने का समय आवश्यकतानुसार घटाया या बढ़ाया जा सकता है
