Type Here to Get Search Results !

06 अगस्त को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित

 06 अगस्त को इन क्षेत्रों में विद्युत प्रवाह रहेगा बाधित


गुना 

सहायक प्रबंधक मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है कि 220/132/33 केवी अति उच्चदाब सब-स्टेशन गुना के पास निर्माण कार्य तथा 33/11 केवी हड्डीमील सब-स्टेशन पर रखरखाव (मेंटेनेंस) कार्य किया जाएगा। जिसके चलते दिनांक 6 अगस्त 2026 को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान विद्यार्थी नगर, विंध्याचल कॉलोनी, राज कॉलोनी, बी.जी. रोड, आदर्श नगर, रामकृष्ण कॉलोनी, कृष्णाणी कॉलोनी, साई सिटी कॉलोनी, भुल्लनपुरा क्षेत्र, श्रीराम कॉलोनी, रशीद कॉलोनी, बांसखेड़ी, रेलवे फाटक तक का क्षेत्र, मालपुर रोड तथा संस्कार सिटी क्षेत्र में बिजली नहीं रहेगी। इसके अलावा 33 केवी नवोदय, रूचि सोया और नानाखेड़ी फीडर से जुड़े सभी उच्चदाब उपभोक्ताओं की विद्युत आपूर्ति भी इस अवधि में बंद रहेगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.