कलेक्टर ने रेडक्रॉस के माध्यम से जरूरतमंदों को प्रदान की आर्थिक सहायता
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए जरूरतमंद नागरिकों को रेडक्रॉस के माध्यम से आर्थिक सहायता प्रदान की।
आवेदक दिव्यांग श्री सोनू जाटव पुत्र राम चरण जाटव निवासी ग्राम म्याना तहसील गुना ने स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिये सहायता के लिये आवेदन दिया था। इसी प्रकार एक अन्य प्रकरण में श्री राजेश सेन निवासी बीनागंज ने स्वयं की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की कारण सहायता के लिये आवेदन किया था।
दोनों आवेदनों पर विचार करते हुये कलेक्टर श्री कन्याल ने दोनों आवेदनों पर दिव्यांग श्री सोनू जाटव को 10 हजार एवं श्री राजेश सेन को 05 हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि रेडक्रॉस के माध्यम से स्वीकृत की।
