Type Here to Get Search Results !

आईफोन वन प्लस कंपनी के 05 और मोबाइल फोन कीमती करीब 05 लाख रुपये के बरामद

 *ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन से महंगे मोबाइल मंगाते, रिफंड भी लेते और मोबाइल भी रख लेते*


*प्रकरण में कैंट थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही*


आईफोन वन प्लस कंपनी के 05 और मोबाइल फोन कीमती करीब 05 लाख रुपये के बरामद


*गिरफ्तार चारों आरोपियों से एक ईव्ही कार, 25 आई फोन मोबाईल सहित कुल तकरीबन 60 लाख का मशरूका जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी एवं अन्य आर्थिक अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी एवं तकनीकी रूप से सशक्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन की रिफंड प्रक्रिया का दुरुपयोग कर महंगे मोबाइल फोन हड़पने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है ।


               दिनांक 02 सितंबर 2026 को ऑनलाइन ठगी के इस नेटवर्क में शामिल कुल 14 आरोपियों के विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 758/26, धारा 318(4), 319(2), 316(2), 61(2) बीएनएस एवं धारा 66(C), 66(D) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।


               कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी शोखर मीना निवासी ग्राम विलौदा एवं तरूण शर्मा निवासी साडा कॉलोनी राघौगढ़ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ईव्ही कार कीमत करीब 35 लाख रुपये एवं 03 मोबाइल फोन कीमत करीब 03 लाख रुपये सहित कुल तकरीबन 38 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया था ।


               प्रकरण में पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही करते हुए दिनांक 06 सितंबर 2026 को दो और आरोपियों सुमित मीना निवासी ग्राम लालोनी एवं नमन शर्मा निवासी बारां, राजस्थान को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर विधिवत पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया ।


               पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की गई । पूछताछ में ऑनलाइन ठगी से प्राप्त मोबाइल फोन, उनकी बिक्री  तथा इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं गतिविधियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई । आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस द्वारा बरामदगी की कार्यवाही करते हुए कुल 17 मोबाइल फोन, कीमत करीब 17 लाख रुपये, बरामद किए गए । पुलिस द्वारा आरोपियों से की गई पूछताछ एवं उनकी निशानदेही के आधार पर आगे की बरामदगी कार्यवाही में 05 और मोबाइल फोन कीमत करीब 05 लाख रुपये के बरामद किए गए ।


               इस प्रकार कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार चारों आरोपियों से एक ईव्ही कार कीमत करीब 35 लाख रुपये एवं 25 आई फोन मोबाइल कीमत करीब 25 लाख रुपये, इस प्रकार कुल करीब 60 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।


               पुलिस द्वारा प्रकरण में सामने आए तथ्यों एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ऑनलाइन ठगी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं इसके अन्य पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है । प्रकरण में संलिप्त अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.