*फरार वारंटियों की धरपकड़ में गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस द्वारा चेक बाउंस के अलग-अलग चार वारंटों में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों एवं माननीय न्यायालयों से जारी वारंटों में फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान चलाकर लगातार प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा चेक बाउंस के अलग-अलग चार वारंटों में लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 596/17, प्रकरण क्रमांक 461/17, प्रकरण क्रमांक 245/21 एवं प्रकरण क्रमांक 175/24 धारा 138 एन.आई. एक्ट में आरोपी नीरज पुत्र रामचरण साहू निवासी दुवे कॉलोनी गुना, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । चारों ही प्रकरणों में आरोपी की उपस्थिति सुनिश्चत किए जाने हेतु माननीय न्यायालय गुना द्वारा आरोपित के विरूद्ध अलग-अलग चार स्थाई वारंट जारी किये गये थे । गुना कोतवाली पुलिस द्वारा फरार वारंटी की लगातार तलाश एवं संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी । फरार वारंटी की तलाश के दौरान आज दिनांक 10 सितंबर 2026 को गुना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण सूचना प्राप्त हुई । सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल संभावित स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी की गई और प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे स्थायी वारंटी नीरज पुत्र रामवरण साहू उम्र 50 साल निवासी दुवे कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गुना कोतवाली थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, प्रधान आरक्षक रमेश गुर्जर, प्रधान आरक्षक रंजीत रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, आरक्षक आलोक रघुवंशी, आरक्षक विनय जाट, आरक्षक रतन सिंह, आरक्षक अमित कुशवाह, आरक्षक प्रकाश ग्वाल एवं आरक्षक राजू सरवैया का सराहनीय योगदान रहा है ।
