दुष्कर्म के मामले में गुना कोतवाली पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
*एक आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया, मुख्य आरोपी की तलाश जारी*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इनके विरुद्ध घटित अपराधों के प्रति संवेदनशील एवं त्वरित कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत एक विवाहित महिला से दुष्कर्म के गंभीर प्रकरण में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 06 सितंबर 2026 को गुना कोतवाली में 25 वर्षीय एक विवाहित महिला द्वारा आरोपी विवेक रघुवंशी एवं गोलू रघुवंशी निवासी ग्राम विनयेका जिला शिवपुरी के विरूद्ध दुष्कर्म, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । पीड़िता द्वारा बताया गया था कि गोलू रघुवंशी एवं विवेक रघुवंशी ने उसे नशीला पदार्थ पिलाया एवं मौका पाकर विवेक रघुवंशी ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया तथा इसकी पुलिस में रिपार्ट करने का बोलने पर गोलू रघुवंशी द्वारा मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई । फरियादिया की रिपोर्ट पर से आरोपीण विवेक रघुवंशी एवं गोलू रघुवंशी के विरुद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 523/26 धारा 64(1), 115(2), 351(3), 3(5), 127(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए गुना कोतवाली थाना पुलिस द्वारा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के सघन प्रयास किए गए । इस हेतु पुलिस ने अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, साथ तकनीकी संसाधानों का प्रभावी उपयोग करते हुए सभी संभावित स्थानों पर निरंतर दविशें दी गईं । जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को आरोपी गोलू रघुवंशी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी गोलू उर्फ गोविन्द पुत्र इमरतलाल रघुवंशी उम्र 34 साल निवासी ग्राम विनयेका थाना इंदार जिला शिवपुरी हाल भगत सिंह कॉलोनी गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । प्रकरण में फरार मुख्य आरोपी विवेक रघुवंशी की तलाश जारी है ।
गुना कोतवाली थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, प्रधान आरक्षक रामकुमार रघुवंशी, आरक्षक प्राण सिंह चावड़ीकर, आरक्षक हरवीर धाकड़, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा एवं आरक्षक शिवराज रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराध करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा । ऐसे मामलों में त्वरित, निष्पक्ष एवं कठोर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी । महिला सुरक्षा एवं सम्मान की रक्षा हेतु गुना पुलिस पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है ।
