गुना
राष्ट्रीय / राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 28 मार्च, 2026 (शनिवार) को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना द्वारा वृहद विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन प्रात: 10:30 किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य आम जन तक विशेषकर कमजोर वर्गों को उनके कानूनी अधिकारों, मुक्त कानूनी सेवाओं की उपलब्धता एवं विभिन्न नालसा की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाकर शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करना है।
उक्त शिविर में श्रम विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग इत्यादि विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी व श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, पात्र व्यक्तियों के लिए आयुष्मान कार्ड, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण इत्यादि सुविधाओं से लाभान्वित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत के लाभ व मध्यस्थता की जानकारी प्रदान की जाएगी।
सभी श्रमिक बंधु, बुजुर्ग, महिला, बच्चे व ऐसे सभी व्यक्ति जो भी ऐसे मामले को लोक अदालत अथवा मध्यस्थता के माध्यम से निपटाया जा सकता है उक्त शिविर में आकर लाभ प्राप्त करें। सम्पर्क हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गुना 07542-451087 एवं नालसा टोल फ्री. नं.-15100 पर संपर्क किया जा सकता हैं।
