Type Here to Get Search Results !

ई-विकास पोर्टल से उर्वरक क्रय विषय पर प्रशिक्षण संपन्‍न



गुना 

कार्यालय कलेक्‍ट्रेट गुना एवं कृषि विज्ञान केन्‍द्र आरोन में आज अलग-अलग सत्र द्वारा जिले के पटवारी, रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, कृषि विस्‍तार अधिकारी, उर्वरक विक्रेता एवं कृषकों को ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई-टोकन के माध्‍यम से उर्वरक क्रय करने हेतु आवश्‍यक जानकारी नोडल अधिकारी श्री अरूण पाटीदार अनुविभागीय कृषि अधिकारी उप संभाग राघौगढ़ एवं श्री भारत यादव कृषि विस्‍तार अधिकारी गुना द्वारा प्रशिक्षण के माध्‍यम से दी गई। जिसमें कृषको को ई-टोकन बुक करने हेतु EStrack ID (Farmer ID) बनाने हेतु जागरूक किया गया तथा ई-टोकन प्रणाली कैसे काम करती है, इस बारे में विस्‍तृत रूप से जानकारी प्रदाय की गई। 

उक्‍त प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत कृषि विज्ञान केन्‍द्र आरोन में श्री महेश कुमार बमन्‍हा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्‍व), श्री अमित कुमार जैन नायब तहसीलदार आरोन, श्री रामदीन धाकड़ वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी आरोन तथा कार्यालय कलेक्टर सभाकक्ष में श्री संजीव कुमार शर्मा उप संचालक कृषि गुना, श्री शिव सिंह किरार वरिष्‍ठ कृषि विकास अधिकारी विकासखण्‍ड-गुना, पटवारीगण, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक एवं कृषक बंधु उपस्थित रहें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.