Type Here to Get Search Results !

एसडीएम राघौगढ ने किया ग्राम पंचायत टोडरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी

 


गुना 

अनुविभागीय अधिकारी राघौगढ़ श्री अमित सोनी द्वारा आज मकसूदनगढ़ क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम पंचायत टोडरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उप स्वास्थ्य केंद्र बंद पाया गया। सूचना प्राप्त होने पर सीएचओ मौके पर पहुंचे, किंतु ओपीडी, स्टॉक रजिस्टर सहित आवश्यक अभिलेख अपूर्ण पाए गए। उक्त अनियमितताएं पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान बीएमओ श्री धर्मेंद्र श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.