Type Here to Get Search Results !

ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ कलेक्टर की समीक्षा बैठक


जिले में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित रखने के निर्देश

गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में ऑयल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की नियमित आपूर्ति की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर श्री कन्‍याल ने निर्देश दिए कि जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर ईधन की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखते हुए आपूर्ति की स्थिति की नियमित जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश पांडेय को वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के भी निर्देश दिए।

उपभोक्ताओं से अपील: अफवाहों से बचें

कलेक्टर श्री कन्‍याल ने नागरिकों से अपील की कि जिले में पेट्रोल, डीजल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा घबराहट में अनावश्यक खरीदारी से बचें। 

बैठक में उपस्थित ऑयल कंपनियों के विक्रय अधिकारियों ने भी जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य एवं पर्याप्त होने की जानकारी दी। बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी श्री अवधेश पांडेय सहित इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, जियो-बीपी एवं नायरा एनर्जी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.