*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस की अपराधियों पर सख्त कार्यवाहीं*
नवविवाहिता के आत्महत्या मामले में आरोन थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
*आत्महत्या लिए दुष्प्रेरण का आरोपी पति गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल, संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा महिला अपराधों के प्रति संवेदनशीलता एवं गंभीरता से सतत् प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में इंचार्ज आरोन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह और उनकी टीम द्वारा नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या के एक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
दिनांक 20 फरवरी 2026 को आरोन थाना अंतर्गत ग्राम अमरपुरा की रहने वाली 22 वर्षीय नवविवाहित द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली गई थी । उक्त घटना पर से आरोन थाने में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई । प्रकरण नवविाहिता द्वारा आत्महत्या का होने से प्रकरण की जांच एसडीओपी राघौगढ श्रीमति दीपा डोडवे द्वारा की गई । जांच में पाया गया कि मृतिका के पति मोहन बंजारा और सास घीसीबाई बंजारा के द्वारा मृतिका को छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान कर मारपीट करना, खाने पीने को न देने से मृतिका द्वारा मानसिक रूप से अत्यधिक परेशान एवं आहत होकर आत्महत्या जैसा कठोर कदम उठाया । प्रकरण की संपूर्ण जांच उपरांत दिनांक 09 मार्च 2026 को आरोपीगण मोहन बंजारा एवं घीसीबाई बंजारा के विरूद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 59/26 धारा 108, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया जाकर आरोपियों की तलाश शुरू की गई ।
आरोन थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की गई । इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के निरंतर प्रयास किये गए । प्रकरण में पुलिस की तत्परता, सतत सूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आज दिनांक 11 मार्च 2026 को आरोपी के संबंध में पुख्ता जानकारी मिलने पर आरोन थाना पुलिस द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही कर प्रकरण में आरोपी मोहन पुत्र मांगीलाल बंजारा उम्र 26 साल निवासी ग्राम अमरपुरा, थाना आरोन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
एसडीओपी राघौगढ श्रीमति दीपा डोडवे के नेतृत्व में पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में आरोन थाना प्रभारी उपनिरीक्षक पंकज कुशवाह, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, आरक्षक राम दांगी, आरक्षक कमलेश एवं महिला आरक्षक राजकुमारी रघुवंशी का विशेष योगदान रहा है ।
