Type Here to Get Search Results !

राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 02 आरोपी गिरफ्तार

 *पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध लगातार कार्यवाही*


*मौके पर 1,500 लीटर लहान नष्ट करने के साथ ही 118 लीटर कच्ची शराब एवं एक अपाचे मोटर साइकिल जप्त*  


                   गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के द्वारा जिले में नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं विभिन्न नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त माफियाओं, तस्‍करों, कारोबारियों के विरूद्ध सख्ती से कार्यवाही हेतु निरंतर निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं । निर्देशों के परिपालन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नशा माफियाओं पर एक अभियान चलाकर लगातार सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में गत दिनांक 10 मार्च 2026 को अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत  के नेतृत्व में पुलिस फोर्स द्वारा राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा स्थित कंजर डेरों पर दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम देते हुए मौके पर 1500 लीटर लहान नष्ट करने के साथ ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से 118 लीटर अवैध हाथभटट्टी की कच्ची शराब एवं एक अपाचे मोटर साइकिल को जप्त की गई है । 


               राघौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम राजपुरा स्थित कंजर डेरों पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध शराब निर्माण की लगातार प्राप्त हो रहीं सूचनाओं को गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा गंभीरता से लिया और शराब माफियाओं पर कार्यवाही हेतु गत दिनांक 10 मार्च 2026 को राघौगढ़ इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स के साथ ग्राम राजपुरा में कंजर के डेरों पर दविश दिलाई गई । दबिश के दौरान डेरों के आसपास सर्चिंग के करने पर छोटे-बड़े कई ड्रमों और गड्डों में शराब बनाने के लिये तैयार किया हुआ करीब 1,500 लीटर लहान, भटिट्यां व शराब निर्माण में उपयोगी अन्य सामग्री मिली । इसके बाद  बरामद 1.50 लाख कीमत का करीब 1,500 लीटर लहान एवं अवैध शराब निर्माण में उपयोग की जाने वाली सामग्री को पुलिस फोर्स द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया ।


               दबिश के दौरान पुलिस द्वारा दो आरोपियों 1-राहुल पुत्र सोनू कंजर उम्र 19 साल, 2- फूल सिंह पुत्र मिश्रीलाल विश्वकर्मा उम्र 46 साल निवासीगण ग्राम राजपुरा थाना राघौगढ को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से कुल 118 लीटर अवैध हाथभट्टी की कच्ची शराब कीमती 12 हजार रुपये एवं  टीव्हीएस अपाचे मोटर साइकिल क्रमांक MP08 MW 6792 कीमती 80 हजार रुपये सहित कुल 92 हजार रुपये का मशरुका जब्त कर जिनके विरुद्ध राघौगढ थाने में अप.क्र. 46/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, 49 बीएनएस एवं अप.क्र. 47/26 धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं ।


               अवैध शराब के विरुद्ध इस कार्यवाही में इंचार्ज राघौगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, उपनिरीक्षक प्रेमपाल सिंह सिकरवार, उपनिरीक्षक कमल सिंह मीना, सउनि दशरथ मंडावी, प्रधान आरक्षक अवधेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक पवन यादव, प्रधान आरक्षक चालक हृदेश कुमार, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक देवेन्द्र नरुका, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक धर्मेन्द्र रावत, आरक्षक नंदकिशोर बाथम, आरक्षक मनोज सिकरवार, महिला आरक्षक मोहनी सैनी जंजाली चौकी से सउनि घनश्याम जाटव, प्रधान आरक्षक शशि कपूर, प्रधान आरक्षक दामोदर धाकड, आरक्षक हेमन्त भील, विजयपुर थाने से थाना प्रभारी निरीक्षक रितुराज सिंह कुशवाह, सउनि हरिणचरण मीना, प्रधान आरक्षक वीरभान सिंह, आरक्षक अनिल धाकड, आरक्षक रामवीर रजक, महिला आरक्षक जूली सिकरवार, धरनावदा थाने से सउनि शाहिद हुसैन, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक रविन्द्र सोलंकी, आरक्षक  राजेश परिहार, आरक्षक चालक सुंदर रमन सहित पुलिस लाईन से प्रर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद रहा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.