*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील और सशक्त नेतृत्व में नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का सख्त प्रहार*
*02 लाख कीमत के 4.128 किलोग्राम गांजे के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी गुना द्वारा गुना जिले को नशा मुक्त जिला बनाना अपनी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल किया गया है । इसके लिए उनके द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए कठोर कार्यवाही के निरंतर निर्देश प्रदान किए जा रहे हैं । निर्देशों के अनुपालन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर निरंतर प्रहार करते हुए तस्करों को धरासायी किया जा रहा है ।
इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुशवाह और उनकी टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।
दिनांक 10 मार्च 2026 को मृगवास थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना हुई कि बांसाहेडा रोड पर ग्राम मदागन वाले कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर बेचने के उद्देश्य से खड़ा हैं । थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी की उक्त सूचना के मिलते ही सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु तत्काल मृगवास थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति अपने साथ एक बैग लिए हुए मिला, जिसे पुलिस फोर्स ने भागने का अवसर न देते हुए घेराबंदी कर धर दबोच लिया गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम नैना उर्फ नैनकराम पुत्र जगदीश मीना उम्र 21 साल निवासी ग्राम आम्बेह थाना मृगवास जिला गुना का बताया एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास रहे बैग से 4.128 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा अनुमानित कीमत करीब 02 लाख रुपये का बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध मृगवास थाने में अपराध क्रमांक 30/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा आरोपी के गांजा तस्करी के अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क की भी जांच की जा रही है ।
गुना पुलिस द्वारा ' नशा मुक्त गुना जिला ' अभियान के अंतर्गत पूर्ण प्रतिबद्धता एवं सख्ती के साथ लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं । मृगवास थाना पुलिस की यह कार्यवाही नशे के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है । गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी को भी मादक पदार्थों की तस्करी अथवा अवैध क्रय-विक्रय की जानकारी हो, तो तत्काल पुलिस को सूचित कर जिले को नशा मुक्त जिला बनाने में सहभागी बनें ।
नशे के विरूद्ध मृगवास थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुशवाह, उपनिरीक्षक नीरज लोधी, सउनि राजेश कुमार भिलाला, आरक्षक सोहन अनारे, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक विकाश राठौर, आरक्षक रवि यादव एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष योगदान रहा है ।
