*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा*
*06 आरोपी गिरफ्तार कर, चोरी गई 64 बैटरियां एवं घटना में प्रयुक्त 02 ऑटो सहित कुल 13 लाख का मजरुका जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील, सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में बजरंगगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार और उनकी टीम द्वारा बजरंगगढ थानांतर्गत टॉवर से हुई बैटरी चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए 06 आरोपी गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से चोरी गई 64 बैटरियां सहित घटना में प्रयुक्त 02 ऑटो को जप्त किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को फरियादी हेमराज रागी निवासी जोगी मोहल्ला बजरंगगढ द्वारा बजरंगगढ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 26-27 फरवरी 2026 की मध्यरात्रि में किन्हीं अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ALTIUS TOWER से 72 बैटरियां चोरी कर ली गई हैं, जिस पर से अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध बजरंगगढ थाने में अपराध क्रमांक 22/26 धारा 303(2), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये जा रहे निर्देशों के पालन में बजरंगगढ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किए गए और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तकनीकी संसाधनों एवं सीसीटीव्ही विश्लेषण के माध्यम से अज्ञात आरोपी की सघन तलाश की, इसमें पुलिस के निरंतर सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शीघ्र ही चोरी में अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चत की जाकर जिसकी सरगर्मी से तलाश की गई, जिसके परिणाम स्वरूप आज दिनांक 11 मार्च 2026 को आरोपियों के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में 06 आरोपियों 1-राणा पुत्र बृजमोहन रजक उम्र 24 साल निवासी नईबस्ती कुशमौदा, 2- मोनू पुत्र राम सिंह जाटव निवासी गुलाबगंज, 3-नाजिर पुत्र नबाव खां उम्र 18 साल निवासी हड्डी मील गुना, 4-आसिफ उर्फ चच्चू पुत्र शरीफ खां उम्र 21 साल निवासी हड्डीमील गुना, 5-सुभाष पुत्र धर्मेन्द्र गोस्वामी उम्र 23 साल निवासी कालापाठा कैंट एवं 6-कबाडी रवि पुत्र गोविन्द अहिरवार उम्र 28 साल निवासी रामपुरा मोहल्ला अशोकनगर को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से प्रकरण में चोरी गई 64 बैटरिया एवं घटना में प्रयुक्त 02 ऑटो सहित कुल 13 लाख रुपये का मशरुका जप्त किया गया । प्रकरण में गिरफ्तारशुदा आरोपीगणों को न्यायिक अभिरक्षा में माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है । प्रकरण में शेष फरार अंतिम आरोपी की तलाश जारी है, जिसे शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा ।
गुना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में डीएसपी श्री आनंद राय के नेतृत्व में बजरंगगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक आदित्य सिंह कौरव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी, बजरंगढ थाने से सउनि पृथ्वी सिंह, प्रधान आरक्षक राजेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक दिलीप कलावत, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण धाकड, प्रधान आरक्षक मुन्ना सिंह, आरक्षक अभजयराज रघुवंशी, आरक्षक मुकेश वर्मा, आरक्षक आरक्षक नवलकिशोर, आरिफ खान, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह, महिला आरक्षक सपना रघुवंशी, महिला आरक्षक पूजा गुप्ता एवं तथा थाना कैंट से आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी व आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
