*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में यातायात नियमों के पालन हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*
यातायात पुलिस का विशेष सघन बस चेकिंग अभियान
पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा आमजन को विभिन्न माध्यमों से यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है, इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी ट्रैफिक श्री मुकेश कुमार दीक्षित के सतत पर्यवेक्षण में, टीआई ट्रैफिक श्री अजय प्रताप सिंह द्वारा ट्रैफिक अमले के साथ आज दिनांक 27 मार्च 2026 को जज्जी बस स्टैंड पर बसों की विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग के दौरान बसों के फिटनेस, परमिट एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। इस प्रक्रिया में 4 बसों के दस्तावेज अद्यतन नहीं पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत कुल ₹12,000 का चालान किया गया। यह कार्यवाही दंड से अधिक एक जिम्मेदारी का एहसास दिलाने के उद्देश्य से की गई, ताकि भविष्य में कोई भी लापरवाही किसी की जिंदगी पर भारी न पड़े।
इस दौरान सभी बस संचालकों एवं चालकों को समझाइश दी गई कि अपने सभी दस्तावेज समय पर अद्यतन रखें, कभी भी शराब पीकर वाहन न चलाएं, ओवरलोडिंग से सख्ती से बचें क्योंकि एक छोटी सी गलती कई जिंदगियों को खतरे में डाल सकती है। वाहन की गति हमेशा नियंत्रित रखें, क्योंकि आपकी जिम्मेदारी केवल वाहन चलाने की नहीं, बल्कि हर यात्री को सुरक्षित उसके गंतव्य तक पहुंचाने की है।
याद रखिए — आपकी सावधानी ही किसी परिवार की मुस्कान बचा सकती है।
गुना पुलिस सदैव आपकी सुरक्षा हेतु तत्पर है।
