Type Here to Get Search Results !

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में पक्षियों के लिए जल व्यवस्था—मानवीय पहल

 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में पक्षियों के लिए जल व्यवस्था—मानवीय पहल



               भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए पशु-पक्षियों के संरक्षण एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस कंट्रोल रूम एवं पुलिस लाइन गुना में पक्षियों के लिए पानी की समुचित व्यवस्था की गई है ।

               इस पहल के तहत आज दिनांक 27 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर, पुलिस लाइन एवं कंट्रोल रूम के विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए सकोरे (मिट्टी के बर्तन) में पानी भरकर रखे गए हैं, ताकि गर्मी के मौसम में प्यास से व्याकुल पक्षियों को राहत मिल सके ।


               इस कार्य में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, पुलिस लाइन स्टाफ, कंट्रोल रूम स्टाफ एवं वन विभाग स्टॉफ द्वारा सक्रिय सहभागिता निभाई गई । सभी कर्मचारियों ने इस मानवीय कार्य में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नियमित रूप से सकोरों में पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली ।


               पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल ने इस अवसर पर कहा कि भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना एक छोटी लेकिन अत्यंत महत्वपूर्ण पहल है, जिससे जीवों के प्रति हमारी संवेदनशीलता प्रकट होती है। उन्होंने सभी से अपने घरों एवं आसपास भी पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की ।


               गुना पुलिस की यह पहल समाज में पर्यावरण संरक्षण एवं जीवों के प्रति करुणा का संदेश देती है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.