Type Here to Get Search Results !

पांच दिवसीय भूकंप पूर्व तैयारी एवं खोज-बचाव प्रशिक्षण सम्पन्न


गुना, 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुरूप जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 5 दिवसीय “भूकंप पूर्व तैयारी एवं क्षमतावर्धन कार्यक्रम” सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 18 मार्च से 22 मार्च 2026 तक पीजी कॉलेज गुना एवं कलेक्ट्रेट गुना के जनसुनवाई कक्ष में आयोजित किया गया। आज समापन अवसर पर कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल उपस्थित रहे। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में भूकंप आपदा जोखिम प्रबंधन के साथ-साथ ध्वस्त संरचनाओं में खोज एवं बचाव (CSSR) की तकनीकों पर विशेष फोकस किया गया। कार्यक्रम के चौथे दिन विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों शासकीय चिकित्सक एवं स्टाफ, अस्पताल प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) स्वयंसेवक, एनसीसी कैडेट्स, रेडक्रॉस, सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स, सेवानिवृत्त सैनिक, होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

इस दौरान प्लाटून कमांडर मनोज भदौरिया ने प्रतिभागियों को CSSR  की तकनीकों एवं आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, सीपीआर (CPR) जैसे जीवनरक्षक कौशल का भी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिला सैनानी श्री राजकुमार पथरोल ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों एवं आपदा के समय प्रशासनिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। आज प्रशिक्षण के समापन में अवसर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये।

कार्यक्रम में संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव खेमरिया, जिला सैनानी श्री राजकुमार पथरोल तथा डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारी को सुदृढ़ करने और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.