फतेहगढ थाना पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
*65 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित शराब तस्कर किया गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब माफियाओं एवं तस्करों के विरूद्ध निरंतर कठोर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा आज अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 65 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 16 अप्रेल 2026 की रात फतेहगढ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पाड़ोन नदी पुल के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की दो बड़ी-बडी केनों में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने के लिए बैठा हुआ है । सूचना को गंभीरता से लेते हुए फतेहगढ थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल ग्राम पाड़ोन में नदी की पुलिया के पास पहुंची, जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति अपने पास प्लास्टिक की दो कैने लेकर बैठा दिखा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम पप्पू पुत्र जगन्नाथ शिकारी उम्र 50 साल निवासी ग्राम कुम्हारी थाना फतेहगढ जिला गुना का होना बताया । जिसके पास मिली दोनों कैनों को चेक करने पर उनमें हाथ भट्टी से बनी कुल 65 लीटर अवैध कच्ची शराब पाई गई । आरोपी का यह कृत्य आबकारी एक्ट की परिधि में आने से बरामद कच्ची शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरूद्ध फतेहगढ थाने में अप.क्र. 70/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक कुलदीप धाकड, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक बृजमोहन, आरक्षक गोविन्द, महिला आरक्षक आकांक्षा व महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।
