Type Here to Get Search Results !

राघौगढ थाना पुलिस ने चैक बाउंस के एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

 राघौगढ थाना पुलिस ने चैक बाउंस के एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों एवं इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर सक्रिय, सतर्क एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा चेक बाउंस के एक प्रकरण में फरार वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 29/20 धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी इंदर सिंह पुत्र कमल सिंह किरार निवासी ग्राम पीपलखेडी, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा उक्त प्रकरण में स्थाई वारंट जारी किया गया था ।


               उक्त प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी की राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी । इसी तलाश के दौरान गत दिनांक 16 अप्रैल 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार वारंटी इंदर सिंह पुत्र कमल सिंह किरार उम्र 53 साल निवासी  ग्राम पीपलखेडी, थाना राघौगढ़ जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


               राघौगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह जाट के नेतृत्व में स‌उनि सीताराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक हृदेश  कुमार, आरक्षक नंदकिशोर, आरक्षक अवधेश,  आरक्षक भूपेंद्र एवं साइबर सेल आरक्षक कुलदीप यादव  का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.