राघौगढ़। पवित्र माह-ए-रमज़ान के अवसर पर ईदगाह मस्जिद परिसर राघौगढ़ में सार्वजनिक रोज़ा अफ़्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में नगर के सभी समाज और वर्गों के लोगों ने बड़ी संख्या में शामिल होकर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयवर्धन सिंह (पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक राघौगढ़) रहे। उन्होंने सभी को रमज़ान की मुबारकबाद देते हुए कहा कि रमज़ान का महीना आपसी प्रेम, भाईचारा और इंसानियत का पैगाम देता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में एकता और सौहार्द को मजबूत करते हैं।
यह सार्वजनिक रोज़ा अफ़्तार कार्यक्रम सदर(अध्यक्ष) ताहिर खान एवं उनकी कमेटी अंजुमन इस्लाम कमेटी मुस्लिम समाज राघौगढ़ के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। सभी ने एक साथ रोज़ा अफ़्तार कर देश में अमन, शांति और तरक्की के लिए दुआ की।ताहिर खान सदर (अध्यक्ष)मुस्लिम समाज राघौगढ़ ने सभी रोजा अफतार में पधारे हुए सभी वर्गों समाजों के पधारे हुए समाज जन का आभार व्यक्त किया।



