*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जुए के विरुद्ध गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौडा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह गौर और उनकी टीम द्वारा कस्बे में जुए की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए फड़ जमाकर जुआ खेल रहे 05 जुआरी दबोचे गये हैं ।
गत् दिनांक 15 मार्च 2026 की शाम चाचौडा कस्बे में पेंची रोड स्थित एक निर्माणाधीन मकान में कुछ व्यक्तियों के द्वारा तास पत्तों से रूपयों की हारजीत के दाव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना पर चाचौडा थाने से पुलिस की एक टीम जुआरियों पर कार्यवाही हेतु तत्काल पैंची रोड पहुंची और जहां मुखबिर की बताई जगह पर दविश देकर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों को धर दबोच लिया गया । जिन्होंने पूछताछ पर अपने नाम 1-अनुपम पुत्र रमेश बैरागी उम्र 32 साल, 2-राधेश्याम पुत्र गोविन्द प्रसाद शर्मा उम्र 32 साल, 3-अनुपम पुत्र रामस्वरुप शर्मा उम्र 31 साल, 4-विनय सिंह पुत्र धीरज सिंह राजपूत उम्र 32 साल एवं 5-जयकुमार पुत्र गोपाल गुप्ता उम्र 30 साल निवासीगण चांचौडा, जिला गुना के होना बताये । पुलिस द्वारा मौके से कुल 17,800/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये पांचों जुआरियों के विरूद्ध चाचौडा थाने में अप.क्र. 70/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।
जुए के विरूद्ध चाचौडा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह गौर, सउनि राकेश भील, आरक्षक अमित राजावत, आरक्षक रोहित भदौरिया, आरक्षक कपिल शर्मा एवं आरक्षक अशोक बारिया की सराहनीय भूमिका रही है ।
