म्याना थाना पुलिस ने धर्मान्तरण के मामले में फरार एक और आरोपी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा अवैधानिक गतिविधियों पर सतत निगाह रखते हुए इन गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस द्वारा धर्मांतरण के मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार किया गया है ।
दिनांक 10 अप्रेल 2026 को फरियादी बृजेश बैरागी (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम करोद थाना कैंट द्वारा थाना म्याना में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया गया था कि दिनांक 05 अप्रेल 2026 को वह अपने साथी के साथ ग्राम मोहनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे । कार्यक्रम के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा उपस्थित लोगों के साथ झाड़-फूंक एवं तथाकथित चमत्कारिक उपचार करते हुए उन्हें प्रलोभन, भय एवं भ्रम में डालकर धर्म परिवर्तन हेतु प्रेरित किया जा रहा था । आवेदन में उल्लेखित तथ्यों के आधार पर आरोपीगण उत्तम बरेला, विकास बरेला एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध थाना म्याना में अपराध क्रमांक 80/2026 धारा 3/5 धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था ।
प्रकरण में म्याना थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 11 अप्रैल 2026 को मुख्य आरोपी उत्तम बरेला निवासी ग्राम अमरोही (मोहनपुर खुर्द) को गिरफ्तार कर लिया गया था एवं अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी रखी गई तथा जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 17 अप्रेल 2026 को मुखिबिर सूचना पर म्याना थाना पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार एक और मुख्य आरोपी विकाश उर्फ विशाल पुत्र रावजी बारेला उम्र 21 साल निवासी ग्राम उदयपुरी थाना सिरसी जिला गुना भी गिरफ्तार कर लिया है ।
म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रचना खत्री, प्रधान आरक्षक सुजीत सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक सुनील यादव, सुनील कुशवाह एवं आरक्षक रंजीत रमन की सराहनीय भूमिका रही है ।
