Type Here to Get Search Results !

मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि कब्जा विवाद का मौके पर निराकरण

 मोबाइल कोर्ट के माध्यम से भूमि कब्जा विवाद का मौके पर निराकरण


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही लगातार जारी है। इसी क्रम में आज तहसील आरोन के ग्राम देवरी निवासी आवेदक विष्णु पुत्र रामलाल कोरी द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर कार्रवाई करते हुए मौके पर विवाद का निराकरण किया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आरोन के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक एवं ग्राम पटवारी दल सहित मौके पर पहुंचे। 

जांच के दौरान आवेदक विष्णु एवं अनावेदक जितेंद्र पुत्र महेंद्र रघुवंशी के मध्य ग्राम देवरी स्थित भूमि सर्वे नंबर 256/1/6 रकबा 0.418 हेक्टेयर पर कब्जा विवाद पाया गया। राजस्व अमले द्वारा मौके पर भूमि का सीमांकन एवं चिन्हांकन कर आवेदक को उसकी भूमि की वास्तविक सीमा बताई गई तथा अनावेदक द्वारा किए गए अवैध कब्जे को हटवाकर भूमि का कब्जा आवेदक को सौंपा गया। मौके पर उपस्थित पंचों एवं ग्रामीणों के समक्ष दोनों पक्षों के बीच विवाद का समाधान मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही के माध्यम से कराया गया। कार्रवाई उपरांत पंचनामा भी तैयार किया गया।

इस दौरान नायब तहसीलदार आरोन श्री अमित जैन, राजस्व निरीक्षक श्री बृजेन्द्र सिंह बरैया, हल्का पटवारी सुश्री अंकिता मिंज, पटवारी सुश्री मीरा पटेलिया, ग्राम कोटवार सहित आवेदक, अनावेदक एवं ग्रामीण कृषक उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.