Type Here to Get Search Results !

पेयजल शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जिला एवं निकाय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

 पेयजल शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु जिला एवं निकाय स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित


गुना 

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार शहरी विकास अभिकरण गुना द्वारा पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आमजन की समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम हेतु श्री शिवम द्विवेदी को प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 9340174947 है। कंट्रोल रूम कार्यालय कलेक्टर (शहरी विकास अभिकरण) के कक्ष क्रमांक-102 में स्थापित किया गया है।

समस्त नगरपालिका, नगर परिषद एवं जनपद पंचायत स्तर पर भी कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जहां पेयजल संबंधी शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। नगरपालिका गुना में श्री संचित डिमरी (उपयंत्री) को प्रभारी बनाया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 8085266006 है। नगरपालिका राघौगढ़ में श्री शिवकुमार रघुवंशी (उपयंत्री) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9479888811 है।

नगर परिषद आरोन में श्री मोहित बिजौले (उपयंत्री) मोबाइल नंबर 9111411854, नगर परिषद कुंभराज में श्री गोविंद मीना (सहायक ग्रेड-03) मोबाइल नंबर 8959383890 तथा नगर परिषद चांचौड़ा में श्री संस्कार शर्मा (सहायक ग्रेड-03) मोबाइल नंबर 8349469341 को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। इसी प्रकार नगर परिषद मधुसूदनगढ़ में श्री अशोक गुर्जर (लिपिक) को कंट्रोल रूम प्रभारी नियुक्त किया गया है, जिनका मोबाइल नंबर 9755563354 है।

जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की जानकारी संबंधित कंट्रोल रूम में दर्ज कराएं, ताकि शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.