Type Here to Get Search Results !

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कुश प्रजापति को मिला स्वस्थ जीवन का नया अवसर

 राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम से कुश प्रजापति को मिला स्वस्थ जीवन का नया अवसर


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर के मार्गदर्शन में जिले में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (RBSK) के अंतर्गत जन्मजात एवं गंभीर बीमारियों से ग्रसित बच्चों का निःशुल्क उपचार निरंतर किया जा रहा है।

इसी क्रम में बमोरी विकासखंड की आरबीएसके टीम ‘बी’ के चिकित्सक डॉ. चंद्र मोहन चंदेल द्वारा ग्राम फतेहगढ़ निवासी 2 वर्षीय बालक कुश प्रजापति की नियमित स्वास्थ्य जांच के दौरान हृदय की धड़कन में असामान्यता पाई गई। लक्षणों को गंभीर मानते हुए, मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी कुमार के निर्देशानुसार तत्काल रेफरल तैयार कर बालक को जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र, जिला चिकित्सालय गुना भेजा गया।

जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में श्रीमति विनीता सोनी जिला शीघ्र हस्तक्षेप प्रबंधक द्वारा विस्तृत जांच के पश्चात बालक को उन्नत उपचार हेतु अरविंदो अस्पताल, इंदौर रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उसका सफल ऑपरेशन किया गया। वर्तमान में बालक पूरी तरह स्वस्थ है और नियमित फॉलोअप में है।

बालक के परिजनों ने आरबीएसके टीम, चिकित्सकों एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की इस योजना ने उनके बच्चे को नया जीवन दिया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.