राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक सम्पन्न
गुना
मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग घोषित कार्यक्रम अनुसार नगर पालिका एवं पंचायत के फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण 2026 की तैयारी हेतु दिनांक 15 मई 2026 को प्रारंभिक मतदाता सूचियां का प्रशासन उपरांत मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत आज दिनांक 18 मई 2026 को सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ स्टैंडिंग कमेटी की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागृह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में संपन्न कराई गई। बैठक उपरांत सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को नगर पालिका की मतदाता सूचियां का वितरण किया गया। आयोग के निर्देशानुसार दिनांक 15 मई से 25 मई 2026 तक दावे-आपत्ति का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
उक्त बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. संजीव खेमरिया एवं निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री विजय माथुर उपस्थित रहे।
