Type Here to Get Search Results !

गेहूं उपार्जन में रिकॉर्ड प्रगति, किसानों को 162.44 करोड़ रुपये का भुगतान

 गेहूं उपार्जन में रिकॉर्ड प्रगति, किसानों को 162.44 करोड़ रुपये का भुगतान


गुना 

रबी उपार्जन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया है। जिले में अब तक कुल 67,843.68 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया गया है। उपार्जित समस्त गेहूं का परिवहन पूर्ण कर सुरक्षित रूप से विभिन्न वेयरहाउसों में भंडारण कराया जा चुका है।

उपार्जित गेहूं के एवज में किसानों को देय कुल राशि 178.09 करोड़ रुपये है, जिसमें से 162.44 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है। शेष भुगतान की प्रक्रिया भी प्रगतिरत है और शीघ्र पूर्ण की जाएगी।

वर्तमान उपार्जन वर्ष में जिले के 8,788 किसानों ने समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय किया है, जबकि गत वर्ष 5,884 किसानों ने विक्रय किया था। इस प्रकार इस वर्ष 2,904 अधिक किसानों ने उपार्जन व्यवस्था का लाभ लिया है। इसी प्रकार गत वर्ष की तुलना में 10,643.14 मीट्रिक टन अधिक गेहूं का उपार्जन दर्ज किया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.