Type Here to Get Search Results !

उर्वरक वितरण केंद्र बाघेरी का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 उर्वरक वितरण केंद्र बाघेरी का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार तहसील बमोरी के कार्यपालिक मजिस्ट्रेट श्री जयप्रकाश गौतम द्वारा डबल लॉक उर्वरक वितरण केंद्र बाघेरी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान केंद्र पर किसानों की संख्या अपेक्षाकृत कम पाई गई। वर्तमान में केंद्र पर दो पीओएस (POS) मशीनों के माध्यम से उर्वरक वितरण किया जा रहा है। किसानों की सुविधा एवं वितरण प्रक्रिया को और सुगम बनाने के लिए आगामी दिनों में दो अतिरिक्त पीओएस मशीनें तथा आवश्यक कर्मचारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.